₹ITRSaral

होम › Income tax slab

FY 2026-27 (Income-tax Act 2025) · FY 2025-26 (1961 Act) · slab वही

Income tax slab — FY 2026-27 और 2025-26

दोनों सालों की slab एक जैसी हैं — Budget 2026 ने कुछ नहीं बदला। नई regime default है; पुरानी चुनी जा सकती है। नीचे हर slab, rebate, surcharge और आय-वार tax — सब हमारे जाँचे हुए tax-engine से।

अपनी salary पर दोनों regime जाँचिए →

नई tax regime की slab (default)

आयदर
₹4 लाख तकशून्य
₹4 लाख – ₹8 लाख5%
₹8 लाख – ₹12 लाख10%
₹12 लाख – ₹16 लाख15%
₹16 लाख – ₹20 लाख20%
₹20 लाख – ₹24 लाख25%
₹24 लाख से ऊपर30%

पुरानी tax regime की slab — उम्र के हिसाब से

60 से कम
आयदर
₹2.5 लाख तकशून्य
₹2.5 लाख – ₹5 लाख5%
₹5 लाख – ₹10 लाख20%
₹10 लाख से ऊपर30%
60–80 (senior)
आयदर
₹3 लाख तकशून्य
₹3 लाख – ₹5 लाख5%
₹5 लाख – ₹10 लाख20%
₹10 लाख से ऊपर30%
80+ (super senior)
आयदर
₹5 लाख तकशून्य
₹5 लाख – ₹10 लाख20%
₹10 लाख से ऊपर30%

Surcharge और cess

कुल आयपुरानी regimeनई regime
₹50 लाख – ₹1 करोड़10%10%
₹1 करोड़ – ₹2 करोड़15%15%
₹2 करोड़ – ₹5 करोड़25%25%
₹5 करोड़ से ऊपर37%25%

Surcharge पर marginal relief मिलता है; shares/MF के 111A, 112, 112A gains पर surcharge 15% तक सीमित। ऊपर से tax + surcharge पर 4% Health & Education cess।

हर आय पर कितना tax

Taxable incomeनई regimeपुरानी (60 से कम)पुरानी (60–80)
₹7 लाख₹0₹54,600₹52,000
₹10 लाख₹0₹1,17,000₹1,14,400
₹12 लाख₹0₹1,79,400₹1,76,800
₹13 लाख₹78,000₹2,10,600₹2,08,000
₹15 लाख₹1,09,200₹2,73,000₹2,70,400
₹20 लाख₹2,08,000₹4,29,000₹4,26,400
₹25 लाख₹3,43,200₹5,85,000₹5,82,400
₹30 लाख₹4,99,200₹7,41,000₹7,38,400
₹50 लाख₹11,23,200₹13,65,000₹13,62,400
₹1 करोड़₹29,51,520₹32,17,500₹32,14,640

आय = taxable income (deductions के बाद)। अंक cess समेत; पुरानी regime के कॉलम में कोई deduction नहीं जोड़ा — आपकी deductions से पुरानी में tax घटेगा।

जुड़े tools

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

FY 2026-27 के लिए नई regime की tax slab क्या है?

₹4 लाख तक शून्य, ₹4–8 लाख 5%, ₹8–12 लाख 10%, ₹12–16 लाख 15%, ₹16–20 लाख 20%, ₹20–24 लाख 25% और ₹24 लाख से ऊपर 30%। FY 2025-26 में भी यही थीं।

क्या ₹12 लाख तक की आय tax-free है?

नई regime में resident की कुल आय ₹12 लाख तक हो तो ₹60,000 तक की rebate से tax शून्य; salaried के लिए ₹75,000 standard deduction जोड़कर ₹12.75 लाख तक। पर यह rebate shares के capital gains जैसी special-rate आय पर नहीं मिलती, और NRI को नहीं।

वरिष्ठ नागरिकों की tax slab क्या है?

नई regime में हर उम्र के लिए वही slab। पुरानी regime में छूट-सीमा 60–80 साल पर ₹3 लाख और 80 साल से ऊपर ₹5 लाख (60 से कम पर ₹2.5 लाख)।

नई या पुरानी — कौन-सी regime बेहतर?

जिनकी deductions (80C, HRA, home loan, 80D) कम हैं, उनके लिए नई regime आम तौर पर कम tax देती है। बड़ी deductions हों तो पुरानी फ़ायदेमंद हो सकती है — हमारे comparator में अपने अंक डालकर देखिए।

Cess और surcharge कितना है?

Tax + surcharge पर 4% cess। Surcharge ₹50 लाख से ऊपर 10%, ₹1 करोड़ से ऊपर 15%, ₹2 करोड़ से ऊपर 25%, और ₹5 करोड़ से ऊपर पुरानी regime में 37% (नई में 25% ही)।

Last verified: 17 अक्टूबर 2026 — Slab, rebate व surcharge हमारी data-files से (FY 2026-27 के लिए Income-tax Act 2025 की s.202 व s.156; FY 2025-26 के लिए 1961 Act की s.115BAC व s.87A — Budget 2026 में अपरिवर्तित); special-rate आय पर rebate नहीं, आयकर विभाग के स्पष्टीकरण के अनुसार; हर अंक हमारे tax-engine से · यह tax-सलाह नहीं है।

स्रोत: आयकर अधिनियम व संबंधित Acts — आयकर विभाग

⚡ ITR Saral— free, verified tax tools