₹ITRSaral

होम › Privacy policy

Legal

Privacy policy

प्रभावी तिथि: 2 सितंबर 2026

Calculators आपके अंकों का क्या करते हैं

Tools में भरे आपके अंक (आमदनी, receipts, तारीख़ें) आपके browser में ही process होते हैं। वे हमारे server तक नहीं जाते, हम उन्हें न सहेजते हैं, न देख सकते हैं।

AI-सवाल — एक चीज़ जो browser से बाहर जाती है

AI-सवाल में लिखे प्रश्न हमारे server तक जाते हैं और वहाँ से जवाब बनाने के लिए Google के Gemini API को। हम सवाल-जवाब का पाठ बिना आपके नाम, email या account के (account है ही नहीं) log करते हैं — साथ में IP का छोटा, पहचान-रहित रूप जो सिर्फ़ रोज़ की सीमा गिनने के काम आता है। ये log हमारे ही server पर रहते हैं, जवाब सुधारने में लगते हैं और 12 महीनों के भीतर मिट जाते हैं। कृपया AI-सवाल में PAN, आधार, phone-number जैसी निजी पहचान न लिखें — tool को इनकी ज़रूरत ही नहीं।

हम क्या इकट्ठा करते हैं

विज्ञापन और cookies

यह site विज्ञापन से चलती है। हम Google AdSense इस्तेमाल करते हैं, और Google तीसरे पक्ष (third-party vendor) के रूप में इस site पर ads दिखाने के लिए cookies लगाता है:

European Economic Area, UK और Switzerland के visitors को क़ानूनन advertising-cookies से पहले consent-संदेश दिखाया जाता है।

आपके विकल्प

शिकायत (DPDP Act, 2023)

इस site पर निजी data से जुड़ी किसी भी शिकायत — या हमारे पास जो थोड़ा-बहुत है उसे देखने/मिटाने की माँग — के लिए grievance-सम्पर्क: अनुराग कुमार पांडेय, hello@itrsaral.in। 72 घंटे में पावती, 30 दिन में समाधान का लक्ष्य — Digital Personal Data Protection Act, 2023 के अनुरूप।

बदलाव

Policy बदली तो नया संस्करण नई प्रभावी तिथि के साथ यहीं दिखेगा। किसी विसंगति में English संस्करण मान्य होगा।

सवाल: hello@itrsaral.in

⚡ ITR Saral— free, verified tax tools