होम › अपडेट्स
क़ानून-अपडेट log
हर verify हुआ बदलाव यहाँ तारीख़ के साथ दर्ज होता है — ताकि दिखे कि site ज़िंदा और ताज़ा है।
15 सितंबर 2026
GST-tools live; 57वीं Council 7 अक्टूबर तक टली
12 सितंबर की अपेक्षित Council-बैठक BRICS summit की वजह से टल गई, तो कुछ नहीं बदला — और तय नियम अब दो नए tools में हैं: GST registration checker (₹20L/₹10L दहलीज़ें, Notification 10/2017-IT की export-छूट, Rule 14A 3-दिन fast-track) और export of services जाँच (s.2(6) की पाँच शर्तें, 30 मार्च 2026 का intermediary-बदलाव, LUT/Rule 96A), साथ में पूरी LUT-guide। 7 अक्टूबर के बाद दोबारा verify करेंगे।
2 सितंबर 2026
CA-review पूरी — «draft» के ठप्पे उतरे
एक practising Chartered Accountant ने हमारी 12-सूत्री verification-sheet के जवाब दिए। तीनों live tools के पीछे के नियम confirm हुए — यह भी कि film artists और authorised representatives का specified-profession दर्जा बना हुआ है। जिन दो बिंदुओं पर जानकार क़ानून को अलग-अलग पढ़ते हैं (regime opt-out का form, और intermediary-export की शुरुआती तारीख़) वहाँ हमारे पन्ने अब दोनों पढ़तें दिखाते हैं — जैसा हमारी पद्धति में वादा है।
2 सितंबर 2026
Slab-दरें verify: Budget 2026 ने कुछ नहीं बदला
हमने s.202 की slab-table और s.156 की rebate को Budget-2026 के बाद की coverage और Act के पाठ से मिलाया: 0–4L/…/30% वाली table, ₹12 लाख तक ₹60,000 की rebate, marginal relief और 4% cess — सब tax year 2026-27 में ज्यों-के-त्यों उतरे। हमारा presumptive tax calculator और advance tax scheduler इन्हीं verified अंकों पर चल रहे हैं।
2 सितंबर 2026
नए Act पर site शुरू
ITR Saral live — सीधे Income-tax Act, 2025 (1 अप्रैल 2026 से लागू) पर बनी। पहला tool: presumptive पात्रता-जाँच (s.58 / s.62(4))। नज़र: 57वीं GST Council बैठक (12 सितंबर 2026) — registration आसान करना agenda पर है, और हमारे GST-tools उसका फ़ैसला समेट कर ही आएँगे।