होम › Tools › GST invoice generator
GST invoice — browser में तैयार
विवरण भरिए — CGST+SGST बनाम IGST का फ़ैसला GSTIN के राज्य-code से अपने-आप, दर का सुझाव उसी verified data से जो हमारे GST-rate पन्ने चलाता है। सब आपके browser में; हम तक कुछ नहीं आता।
| # | विवरण | HSN/SAC | मात्रा | दर (₹/unit) | GST% |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | |||||
| 2 | |||||
| 3 | |||||
| 4 | |||||
| 5 |
Invoice के नियम जो अक्सर छूटते हैं
- CGST+SGST बनाम IGST: ख़रीदार आपके ही राज्य में (GSTIN के पहले 2 अंक बराबर) → दर आधी-आधी CGST+SGST; दूसरे राज्य में → पूरी IGST। Tool यही ख़ुद करता है।
- HSN कितने अंक: पिछले साल turnover ₹5 करोड़ तक → B2B invoice पर 4-अंकी HSN; ₹5 करोड़ से ऊपर → 6-अंकी (Notification 78/2020)।
- e-invoice: किसी भी साल (2017-18 से) turnover ₹5 करोड़ पार रहा हो तो B2B invoice IRP-portal से IRN/QR लेकर ही मान्य है — यह generator उसकी जगह नहीं, उसके नीचे वालों के लिए है।
- दरें: 22-सित-2025 के GST 2.0 slabs — 0/5/18/40 (कुछ विशेष 0.25/3)। सुझाव हमारे verified rate-पन्नों से आते हैं; अंतिम ज़िम्मेदारी बिल बनाने वाले की।
- क्रम-संख्या: invoice-नंबर FY में लगातार व अनोखा हो (Rule 46) — «001 से दोबारा» हर अप्रैल में ही।
- निजता: invoice आपके browser में बनता-छपता है; हम तक कुछ नहीं आता।
जुड़े tools
- Export-invoice generator — विदेशी client के लिए (LUT, 0%)।
- HSN rate-finder · SAC lookup · GSTIN validator
- GST return-calendar — कौन-सा return कब।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
CGST+SGST कब, IGST कब?
दोनों GSTIN के पहले दो अंक मिलाइए: राज्य-code एक = intra-state — दर आधी-आधी CGST व SGST; अलग = inter-state — पूरी दर IGST। B2C में यही फ़ैसला place of supply से।
Invoice पर HSN कितने अंकों का?
पिछले साल turnover ₹5 करोड़ तक: B2B invoice पर 4-अंकी HSN (B2C पर वैकल्पिक)। ₹5 करोड़ से ऊपर: हर invoice पर 6-अंकी — Notification 78/2020।
e-invoicing लागू हो तो क्या इस tool का invoice मान्य है?
नहीं — 2017-18 से किसी भी साल turnover ₹5 करोड़ पार हुआ हो तो B2B invoice पर IRP-portal का IRN व QR अनिवार्य है। यह generator उस रेखा से नीचे वालों के लिए है; ऊपर वाले इसे सिर्फ़ draft के लिए बरतें।
Last verified: 17 अक्टूबर 2026 — invoice-fields Rule 46 CGST से; दर-सुझाव data/hsn_goods.json (470, 56वीं Council annexure) + data/sac_services.json (48) से; HSN-अंक नियम Notification 78/2020; e-invoice रेखा ₹5 करोड़ · लगाई गई दर की ज़िम्मेदारी bill बनाने वाले की · यह tax-सलाह नहीं है।
स्रोत: GST के Acts, नियम व अधिसूचनाएँ — CBIC कर-सूचना पोर्टल