₹ITRSaral

होम › टूल्स › Presumptive पात्रता-जाँच

Section 58 · Section 62(4) · Income-tax Act, 2025

Presumptive पात्रता-जाँच

अपना काम चुनिए। यह tool बताएगा कि क़ानून आपको specified profession (50% deemed आमदनी, ₹50 लाख सीमा) मानता है या business (6%/8% deemed आमदनी, ₹2 करोड़ सीमा — cash ≤5% हो तो ₹3 करोड़) — या दोनों में से कोई नहीं।

🧩 इस calculator को अपनी साइट पर लगाइएमुफ़्त · signup नहीं · दरें अपने-आप ताज़ा

नीचे वाली credit-पंक्ति रहने दीजिए — वही इसकी licence है। झलक देखिए ↗

नियम, अपने sections के साथ

Income-tax Act, 2025 का Section 58 (जिसमें पुराने 44AD, 44ADA और 44AE विलीन हुए) presumptive के दो अलग रास्ते देता है:

रास्ताकौनDeemed आमदनीTurnover-सीमा
Profession
s.58(2) Sl.3
s.62(4) के "specified professions": legal, medical, engineering, architecture, accountancy, technical consultancy, interior decoration, information technology, company secretary — साथ में CBDT-notified पेशे। 50% ₹50L (cash ≤5% तो ₹75L)
Business
s.58(2) Sl.1
बाक़ी हर योग्य business — जहाँ ज़्यादातर freelance-काम (लेखन, design, editing, marketing, अनुवाद…) असल में आता है। 6% digital / 8% cash ₹2cr (cash ≤5% तो ₹3cr)

दो पेशे — film artist और authorised representative — s.62(4) में छपे नहीं हैं। वे पुराने Act के CBDT notification (S.O. 17(E), 12 जनवरी 1977) से notified थे, और नए Act का s.536 उस notification को बचाए रखता है। नीचे हम उन्हें "CBDT notification से" कहकर दिखाते हैं।

Worked example

रिया freelance UI designer है, कमाई ₹28 लाख, सब bank-transfer से। Design s.62(4) की सूची में नहीं है, तो वह s.58 में business है — deemed आमदनी 6% × ₹28,00,000 = ₹1,68,000। उसका दोस्त अर्जुन, उतनी ही कमाई वाला freelance software developer, IT-profession है — deemed आमदनी 50% = ₹14,00,000। पैसा एक जैसा, tax-आधार बिलकुल अलग — और दोनों सही हैं, क्योंकि रेखा क़ानून ने ही काम के प्रकार से खींची है।

जानने लायक़ edge-cases

जुड़े हुए tools

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

50% वाली presumptive scheme (पुराना 44ADA, अब s.62) कौन ले सकता है?

अधिसूचित पेशों के residents — legal, medical, engineering, architecture, accountancy, technical consultancy, interior decoration, film artists और authorised representatives — ₹50 लाख तक gross receipts पर (cash receipts 5% या कम हों तो ₹75 लाख)। Receipts का 50% profit माना जाता है।

Writer, designer, digital marketer «profession» हैं या «business»?

s.58 में business: digital receipts का 6% (cash का 8%) deemed profit, ₹2 करोड़ turnover तक (cash 5% या कम हो तो ₹3 करोड़)। ये s.62(4) की पेशा-सूची में नहीं, इसलिए 50% रास्ता नहीं — सितंबर 2026 में practising CA से पुष्टि।

विदेशी clients वाला freelancer presumptive ले सकता है?

हाँ — export receipts भी बाक़ी receipts जैसी गिनती हैं। हर remittance का FIRC/bank advice रखिए; बैंक में सचमुच आई रुपये-राशि आपकी receipt है। GST registration और LUT अलग सवाल हैं।

Last verified: 17 अक्टूबर 2026 — tax Act, 2025 — s.58, s.62(4), s.536; CBDT Notification S.O. 17(E) (12.01.1977) · Bare Act व CBDT/CBIC मार्गदर्शन से cross-checked; स्वतंत्र CA-review लंबित — फिर भी यह tax-सलाह नहीं है।

🤖 AI से पूछिए
⚡ ITR Saral— free, verified tax tools